बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: जिला संयुक्त चिकित्सालय संबद्ध महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 'विश्व फार्मासिस्ट दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या द्वारा फीता काटकर किया गया। ​समारोह में मुख्य अतिथि प्राचार्या डा. ललिता चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि सीएमएस डा. बीआर त्यागी रहे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्या ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को रीढ़ की हड्डी बताया, वहीं सीएमएस ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। एसोसिएशन द्वारा दोनों अधिकारियों को शॉल, मोमेंटो व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।​कार्यक्रम के सबसे भावुक क्षण में पूर्व प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी) स्वर्गीय सत्येंद्र कुमार अमोली को मरणोपरांत 'फार्...