Bijnor News: धूमधाम से मनाया मुनिश्री विव्रत सागर का अवतरण दिवस
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: जैन मुनि विव्रत सागर महाराज का 34वां अवतरण दिवस भक्तिभाव व धूमधाम से मनाया गया। आचार्य श्री 108 विमर्श सागर महाराज द्वारा रचित संगीतमय भक्ताम्बर महाविधान का आयोजन हुआ। नहटौर के दिगंबर जैन मंदिर में पूज्य श्रमण मुनिश्री के 34वें अवतरण दिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा भक्ताम्बर महाविधान में बढ़-चढ़कर धर्म लाभ अर्जित किया। विधान के दौरान मंत्रोच्चार के बीच अर्घ्य समर्पित किए। अनुष्ठान में मुख्य पात्र सौधर्म इंद्र देहरादून निवासी आयुष जैन बने।मुनिश्री के पावन चरणों का प्रथम पाद प्रक्षालन करने तथा उन्हें शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य शुभम जैन परिवार को मिला। अनुष्ठान के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से संपूर्ण मंदिर प्रांगण गूंज उठा। समापन पर धर्म प्रभावना स्वरूप प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.