बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: सरस्वती पुस्तकालय नजीबाबाद का 109 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुस्तकालय भवन में सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा की वरिष्ठ क्षेत्रीय मंत्री लीना सिंघल ने किया। मंत्री प्रदीप डेजी की उपस्थिति में पुस्तकालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पुस्तकालय के पुराने सदस्यों के रूप में वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र जैन, सुशील आर्य (राशन वाले), विमल कुमार अग्रवाल (पेंट वाले), आर्य समाज स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्या श्यामा इस्सर एवं स्वर्गीय ओमप्रकाश कातिब की धर्मपत्नी मंजू सिंघल को सम्मानित किया।कवि सम्मेलन में प्रदीप डेजी, कुमुद कुमार, जितेंद्र कक्कड़,मंजू जौहरी, रवि शास्त्री, अजय जौहरी, जितेंद्र जैन, नीमा शर्मा और जसवंत सिंह ने सुंदर काव्य पाठ कर सबका दिल जीत लिया। सरस्वती ...