बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: रविवार को नवदुर्गा महाकाली मंदिर की 31वीं कलश और शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ रेलवे स्टेशन से नगर अध्यक्ष भाजपा नकुल अग्रवाल ने किया। यात्रा जगन्नाथ चौक कल्लूगंज चौक बाजार होते हुए टीला मंदिर पहुंची। 1100 कन्याएं एवं 2100 महिलाओं नें अगुवाई की। कलश यात्रा में माता रानी का डोला शहनाई मथुरा से डीलक्स बैंड दिल्ली, श्रीराम बैंड दिल्ली हीरा बैंड बागपत, राजा जिया बैंड ज्वालापुर, महाकाली अखाड़ा बदायूं, महाकाली अखाड़ा वजीरगंज, न्यू मुंबई नासिक ढोल, मेरठ व सभी देवी देवताओं की सुंदर-सुंदर झांकियां आदि आकर्षण का केन्द्र रही। कलश यात्रा के संस्थापक पवन कुमार अग्रवाल, उनके पुत्र अर्चित अग्रवाल, पन्ना लाल अग्रवाल अभिनव अग्रवाल, आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...