बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: कस्बे में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात शोभायात्रा पारंपरिक हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। बारात का कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। धार्मिक झांकियां और बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। कस्बे में चल रही रामलीला के तहत रामलीला मैदान से पूजा-अर्चना के बाद बारात शुरू हुई। सुसज्जित रथों पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप विराजमान थे। बारात में शामिल धार्मिक और सामाजिक संदेश देती आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। बैंड-बाजों और भजनों की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।राम बारात कस्बे के निर्धारित मार्गों से होती हुई वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Bareily News: श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति की ओ...