Bijnor News: धूमधाम से निकला रामडोल का जुलूस
बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: स्योहारा में रामडोल का परंपरागत जुलूस धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ निकला गया। जुलूस का प्रारंभ ठाकुर मंदिर से किया गया और यह जुलूस बिडला कन्या इंटर कॉलेज, जोशीयान,रियासत, बड़ा बाजार, शिवाजी मार्किट जुमरात का बाजार,धामपुर- मुरादाबाद रोड होता हुआ संपन्न हुआ। जुलूस में राधा-कृष्णा, हनुमान जी, सीता-राम आदि की झांकियां थी। इसके अलावा जुलूस में अखाड़े लोग करतब दिखाते हुए चल रहे थे। जुलूस को सफल बनाने में मुकेश रस्तोगी, डॉक्टर मनोज वर्मा, डा. विनीत देवरा,डॉक्टर राजबहादुर शर्मा, सोनू शर्मा राजपाल प्रजापति, राजवीर सिंह, मनोज भटनागर, अमित शर्मा, आदि का योगदान रहा। थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर के नेतृत्व में पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रही। यह भी पढ़ें- Bijnor News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद हर्षोल्लास से निकला रामड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.