Bijnor News: धामपुर शुगर मिल ने कब्जाई ट्रॉफी
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: धामपुर शुगर मिल परिसर में इंटर यूनिट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धामपुर, दिल्ली हेड ऑफिस, लखनऊ एवं रजपुरा की टीमों ने भाग लिया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं आपसी सहयोग के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन धामपुर शुगर मिल के चेयरमैन कुंवर अशोक कुमार गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव गोयल एवं ईशान गोयल जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला धामपुर एवं रजपुरा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें धामपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
फाइनल में धामपुर ने जीती विजेता ट्रॉफी दूसरा मुकाबला दिल्ली हेड ऑफिस एवं लखनऊ की टीमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.