Bijnor News: धामपुर में 38वीं प्रांतीय कबड्डी व शतरंज प्रतियोगिता का आगाज
बिजनौर, जुलाई 30 -- Bijnor News: नगीना मार्ग स्थित रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में 38वीं प्रांतीय कबड्डी एवं शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।प्रधानाचार्य हेमेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। मुख्य अतिथि विवेक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेश कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। खेल प्रभारी पंकज ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का पहला कबड्डी मुकाबला शामली और खुर्जा की टीमों के बीच खेला गया। राहुल चौधरी ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.