Bijnor News: धरना जारी, कार्यकर्ता की तबियत बिगड़ी
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन की ओर से जयप्रकाश राजपूत तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग पर 11 वें दिन भी धरना जारी रहा। भाकियू संघर्ष मोर्चा की ओर से धरने पर पहुंच कर समर्थन दिया। जिला महासचिव नरदेव सिंह की पिछले तीन दिन से तबीयत खराब चल रही थी और अचानक सुबह तबीयत बिगडने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज किया। इस मौके पर दिनेश कुमार प्रदेश सचिव, देवदत्त शर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सत्यम तोमर तहसील महासचिव, अकिंत चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष किरतपुर, नीटू, सोनू गिरीराज, अमित, विनित, विपिन तोमर जिला अध्यक्ष किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा, लोकेन्द्र, सोमवीर, संजीव, सुनील आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.