बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: क्षेत्र के करीब 40 गांवों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डेहरी टोल प्लाजा पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिसके चलते कई घंटे तक टोल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। किसान नेताओं ने कहा कि क्षेत्रीय किसानों और किसान संगठनों के पदाधिकारियों के वाहनों को टोल शुल्क से पूरी तरह मुक्त किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि टोल प्लाजा के आसपास के करीब 40 गांवों के लोगों को रोजाना आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में उनसे लगातार टोल वसूली करना उचित नहीं है。

प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और टोल अधिकारियों की ओर से किसानों से कई बार वार्ता की गई, लेकिन मांग पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद किसान धरने पर बैठ गए और टोल ...