बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: गुरुद्वारा गुरु हरि राय जी ग्राम जट्टी वाला में सालाना संत समागम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें गुरवाणी के पाठ से भारी संख्या में पहुंची संगत को निहाल किया और अटूट लंगर बरताए गये। ग्राम जट्टी वाला में सालाना संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ईश्वर प्रकाश खूबियां नगल (बिलासपुर) से संत बाबा सतनाम सिंह ने धन है धन है गुरु ग्रंथ साहिब जी धन है- शबद गाकर संगत को निहाल किया। उन्होंने पुरखों के श्राद्ध पर गुरु घरों में मनाया जाने वाला श्राद्ध प्रथा को पाखंड बताया। कथावाचक सुखपाल सिंह जी ने गुरु हरि राय के जीवन पर प्रकाश डाला। ज्ञानी गुरदीश सिंह जी अरदास कर हुक्मनमा लेकर समागम में आए सभी संगतों का आभार प्रकट किया। अंत में गुरु के अटूट लंगर वरताए गए। प्रधान सरदार हरभजन सिंह, सेकेट्री सरदार नरेंद्र पाल सिं...