Bijnor News: धन का नहीं धर्म का संग्रह जरूरी : फुलसंदे वाले
बिजनौर, सितम्बर 20 -- Bijnor News: सतपुरूष बाबा फुलसंदे वालो ने कहा कि जिस तरह कोहरा सूर्य को ढक लेता है इसी प्रकार शरीर की ओट में अविनाशी ईश्वर का प्रकाश ढका हुआ है। एकेश्वरवाद को स्वीकार करना और लोगों के साथ मधुर बचन बोलना चाहिये। रविवार को फुलसंदा आश्रम में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में बाबा फुलसंदे वालो ने कहा कि समझदार मनुष्य वही है जिसने धर्म का संग्रह किया क्योंकि जगत में तथा मृत्यु के बाद केवल धर्म ही प्रकाश के रूप में साथ होगा। उन्होंने कहा कि ईश्वरीय आज्ञा के प्रति पूज्य भाव तथा प्रभु के द्वारा बनाये सारे जीवों के प्रति प्रीतिभाव- इन दो बातों को अन्तःकरण से देखना चाहते हैं। एकेश्वरवाद को स्वीकार करना और लोगों के साथ मधुर बचन बोलना- इन दो बातों को जीभ में देखना चाहते हैं। ईश्वर आज्ञा का अनुसरण और प्रभु परायण व्यक्ति की सेवा में उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.