Bijnor News: द हेज़लमून स्कूल में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न
बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: द हेज़लमून स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक के बालक-बालिका वर्ग की दो दिवसीय इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में सफायर हाउस प्रथम, एमरल्ड हाउस द्वितीय और कार्नेलियन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बालक वर्ग में सिट्रिन हाउस प्रथम, एमरल्ड हाउस द्वितीय और सफायर हाउस तृतीय स्थान पर रहा।विद्यालय की निर्देशिका शक्ति भारद्वाज मित्तल ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों में नियमित भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.