Bijnor News: दो साल पहले बनी सड़क के लिए फिर मांगे 60 लाख, जांच में फंसा मामला
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: बालावाली-फीना मार्ग के करीब 40 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण के दो साल बाद उसी सड़क के नाम पर 60 लाख रुपये का बजट मांगने का मामला लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में पकड़ में आया है। खास बात यह है कि सड़क का चौड़ीकरण पहले ही पूरा हो चुका था और संबंधित ठेकेदार को काम का अंतिम भुगतान भी नवंबर 2024 में किया जा चुका था। मई 2026 में प्रस्ताव के आधार पर बजट जारी भी हो गया, लेकिन दो महीने तक रकम खर्च नहीं की गई। अब मामले में अधिकारियों से जवाब मांगा गया है और प्रकरण की रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेजी गई है। बालावाली में गंगा नदी पर पुल बनने के बाद बालावाली से मंडावर तक सड़क का चौड़ीकरण कराया गया था। इसके बाद विभिन्न सड़कों को जोड़कर बालावाली-फीना मार्ग बनाया गया। बालावाली से फीना की कुल दूरी करीब 82 किलोमीटर है। इसमें जिन हिस्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.