Bijnor News: दो भाइयों से मारपीट, चार के विरुद्ध रिपोर्ट
बिजनौर, अगस्त 14 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव मंगोलपुरा निवासी पिंटू उर्फ नंदकिशोर ने चार लोगों के विरुद्ध अपने और भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है। गुरुवार मंगोलपुरा निवासी नंदकिशोर उर्फ पिंटू ने लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि 12 अगस्त की रात करीब 10 बजे दोनों भाई घर के बाहर खड़े हुए बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के महेंद्र सिंह, दीपक, मोहित और गौरव लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।मारपीट में दोनों भाइयों के सिर में चोटें आने से वे लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.