Bijnor News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल
बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: चांदपुर-जलीलपुर मार्ग स्थित सैद्घवार के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव धीवरपुरा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र मेघनाथ सिंह अपने घर से बाइक द्वारा अपने साले भूरे कुमार को छोड़ने जिला अमरोहा के तिगरी धाम छोड़ने ससुराल जा रहा था। जब वह सैद्ववार के पास पहुंचा दो सामने से आ रहे बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रदीप कुमार भूरे व दूसरे बाइक सवार अनस अहमद घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रदीप की नाजुक हालत देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया। दोनों बाइक आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.