बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: नगर के एक मोहल्ले से दो नाबालिग बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका।एक मौहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी दो पुत्रियां जिनकी उम्र 16 और 14 वर्ष है। 9 अगस्त की सुबह दोनों के पास एक छोटा मोबाइल फोन मिला था। मोबाइल ले लेने के बाद वह काम से बाहर चली गई। इसी दौरान दोपहर को दोनों बहनें बिना बताए घर से चली गईं।परिजनों ने दोनों की आसपास तथा रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। थानाध्यक्ष का कहना है कि पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...