बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: डीएम ने कहा कि जनपद की गौशालाओं में गोवंशों के संरक्षण, देखभाल और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिन गौशालाओं में बाउंड्री वॉल की आवश्यकता है, वहां बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही केयरटेकर रूम, भूसा रूम तथा पॉन्ड बनाने के कार्य जीरामजी योजना के अंतर्गत कराए जाएं, ताकि गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में गोवंश संरक्षण के संबंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गौ माता की सेवा एक पुण्य कार्य है। गोवंशों का संरक्षण और उनकी समुचित देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपद में दो नई बृहद गौशालाओं की स्थापना के लिए...