बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र में दो घरों में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नौ हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े बरामद हुए हैं। पुलिस ने बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, कस्बे की हाजी हनीफ कॉलोनी निवासी नौशाद मलिक ने 24 अक्तूबर को तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से 15 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और 20 किलो अनाज चोरी हो गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, कस्बे में शाही मस्जिद के पास रहने वाली मुस्तकीमा ने भी घर से 17 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने 26 अक्तूबर को एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया।

चोरी के मा...