बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: गांव करनपुर गांवड़ी में चोरों ने दो किसानों के खेतों में खड़े खैर के तीन पेड़ों को निशाना बना लिया। मंगलवार सुबह पेड़ चोरी होने की जानकारी होने पर किसानों में हड़कंप मच गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। करनपुर गांवड़ी निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह और वीरेंद्र सिंह के खेत गांव के जंगल क्षेत्र में हैं। सोमवार रात चोरों ने भूपेंद्र सिंह के खेत से खैर के दो पेड़ और वीरेंद्र सिंह के खेत से एक पेड़ काटकर ले गए। मंगलवार सुबह आसपास के किसान खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने पेड़ गायब मिले। किसानों के मुताबिक चोरी किए गए खैर के तीनों पेड़ों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। थानाध्यक्ष विजेंद्र राठी से इस मामले में जानकारी लेने का प्रयास किया गया उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...