बिजनौर, जुलाई 6 -- Bijnor News: सोमवार की शाम हल्दौर-नहटौर मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन मोड़ पर दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, नहटौर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर निवासी दीपक अपने परिवार के साथ कार से अपने गांव लौट रहा था। रेलवे स्टेशन मोड़ के समीप उनकी कार की दूसरे चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में उनकी पांच वर्षीय पुत्री आव्या घायल हो गई। राहगीरों ने घायल बच्ची को तत्काल पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद दूसरे वाहन चालक ने मौके पर जमकर हंगामा किया। हंगामे और क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण क...