Bijnor News: दोस्त बनकर साइबर ठग ने युवक से 33 हजार रुपये ठगे
बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: कस्बे में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक साइबर ठग ने खुद को युवक का दोस्त भूपेंद्र बताते हुए चिकित्सक को रुपये भेजने के नाम पर छह बार में 33 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला ठाकुरान निवासी कसीम ने बताया कि रविवार को वह अपनी मां को दवाई दिलाने के लिए नूरपुर क्षेत्र जा रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उससे पूछा कि क्या वह उसे पहचानता है। कसीम ने पूछा कि क्या भूपेंद्र बोल रहा है। ठग ने खुद को भूपेंद्र बताते हुए हां में जवाब दिया। भूपेंद्र पीड़ित के मोहल्ले का रहने वाला उसका दोस्त है।
ठगी की प्रक्रिया इसके बाद फोन करने वाले ने कहा कि उसे डॉक्टर को रुपये भेजने हैं, लेकिन उसके मोबाइल से डॉक्टर के नंबर पर भुगतान नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.