बिजनौर, अक्टूबर 18 -- Bijnor News: अष्टमी पर श्रद्धालु परिवारों ने देवी स्वरूप कन्याओं का चरण बंधन एवं पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालु परिवारों ने कन्याओं के चरण धोने के बाद मस्तक पर तिलक किया। हाथों में कलावा बांध कर उनको चना हलुवा और पूड़ियों का भोग लगाया। अपनी शक्ति एवं सामर्थ्य के अनुसार उन्हें दक्षिणा एवं उपहार भेंट करके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान सभी परिवारों में मां जगदंबा के पारंपरिक जयकारों की धूम मची रही। रविवार को कुछ परिवारों ने सभी प्रकार की जानकारी ना होते हुए प्रातः 7 बजे तक ही कन्या पूजन की प्रक्रियाओं को पूर्ण कर दिया। जबकि कुछ श्रद्धालुओं ने 9:30 बजे के बाद अष्टमी प्रारंभ होने के साथ कन्या पूजन किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन पूजी गईं माता महागौरी, जयकारों से गूंजे देवी मंदि...