Bijnor News: दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के बख्शीवाला रोड स्थित हीरा बैंक्वेट हॉल के बाहर बारातियों से विवाद के बाद युवक की हत्या के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने वाला सूआ भी बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मखवाड़ा निवासी अनिक कुमार ने 21 अक्टूबर को तहरीर देकर बताया था कि 20 अक्टूबर को वह अपने गांव से बारात लेकर बख्शीवाला स्थित हीरा बैंक्वेट हॉल आए थे। इसी दौरान आदित्य बाथरूम जाने के लिए बाहर निकला। वहां ई-रिक्शा में बैठे चार लोग शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर उन्होंने आदित्य से गाली-गलौज शुरू कर दी।
अश्वनी पर हमला और मौत शोर सुनकर अनिक का भाई अश्वनी और अन्य लोग आदित्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.