बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: मंडावर थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर बांगर निवासी एक महिला ने अपनी पति को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि एक महिला और उसके परिजन दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसके पति से पहले भी कई बार रकम वसूल चुके हैं। अब रुपये नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। थाना मंडावर के गांव सेफपुर बांगर निवासी गीता देवी पत्नी राजकुमार ने 21 सितंबर को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति सरकारी कर्मचारी है और वर्तमान में विकास भवन में कार्यरत है। आरोप है कि नगीना थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रामजी उर्फ तेलीपुरा निवासी भारती और उसकी मां बाला देवी ने उसके पति से नजदीकियां बढ़ाईं। इस दौरान कुछ फोटो खिंचवाकर उन्हें ब्लैकमेल करना ...