Bijnor News: दुकान बिक्री के नाम पर 12 लाख लेने का आरोप, तीन पर मुकदमा
बिजनौर, सितम्बर 14 -- Bijnor News: दुकान बिक्री के नाम पर 12 लाख रुपये लेने और बाद में दुकान किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर सीओ के आदेश से पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चांदपुर के मोहल्ला शिवलोक कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि रेलवे रोड स्थित पीएनबी के सामने दुकान खरीदने के लिए कस्बा रूपपुर निवासी नीरज कुमार, उसकी पत्नी अनीता देवी और पुत्र कौशल से 20 लाख रुपये में सौदा तय किया था। अलग-अलग तारीखों में कुल 12 लाख रुपये दिए गए। बार-बार कहने के बावजूद आरोपियों ने दुकान का बैनामा नहीं कराया। सात मार्च को एक सादे कागज पर हुए एग्रीमेंट में नीरज और कौशल ने 12 लाख रुपये प्राप्त करना स्वीकार किया। बाद में संदीप को पता चला कि उक्त दुकान दूसरे पक्ष को 27 लाख रुपये में बेच दी गई। रुपये वापस मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.