Bijnor News: दुकान के किराए का विवाद सड़क तक पहुंचा, दुकान से निकाल कर सामान फेंका
बिजनौर, जुलाई 26 -- Bijnor News: दुकान के किराए को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि विधवा महिला ने परिजनों के साथ पहुंच कर चश्मों की दुकान में रखा सामान बाहर निकलकर फेंक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। मारपीट में दुकान संचालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़िता प्रियंका राजपूत का कहना है कि उसके पति देवाशीष की पांच माह पहले मौत हो चुकी है। उसके पास दो छोटे बच्चे हैं। वह काफी दिनों से दुकान संचालक अमित बंसल से अपनी बैनामा सुदा दुकान खाली करने के लिए चक्कर काट रही थी। इस बीच वह कई बार पुलिस प्रशासन के पास भी गई। लेकिन उसकी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.