बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माईलपुर दमी उर्फ नकीपुर में अज्ञात चोरों ने एक दुकान का कुंदा तोड़कर म्यूजिक सिस्टम का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता बुधवार सुबह दुकान स्वामी के पहुंचने पर चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की मांग की है। ग्राम इस्माईलपुर दमी उर्फ नकीपुर निवासी अक्षय कुमार पुत्र आशाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह वह अपनी दुकान पर साफ-सफाई करने पहुंचा तो दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ मिला।

चोरी का सामान दुकान के अंदर जाकर सामान की जांच की तो म्यूजिक सिस्टम का सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से पांच किलोवाट का एक स्टेप्लाइजर, एक एम्पलीफायर, म्यूजिक सिस्टम का एक मिक्सर तथा चार एलईडी लाइट चोरी कर ले गए।

पीड़ित की मांग पीड़ित ने बताया कि दो दिन पूर...