बिजनौर, नवम्बर 3 -- Bijnor News: दीपावली त्योहार के मद्देनजर चांदपुर के बाजार में भीड़ बढ़ने के साथ ही ई-रिक्शाओं की अधिक संख्या से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। सोमवार को नगर के नेहरू चौक पर चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आए और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के मुख्य बाजार में आए दिन ई-रिक्शाओं की आवाजाही अधिक रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, सड़कों पर ठेलों का अतिक्रमण समस्या को और बढ़ा रहा है। त्योहार के चलते बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों को भी जाम से जूझना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: शहर चौतरफा चोक, बेबस पुलिस और होमगार्ड के जवान स्थानीय लोगों ने बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Chapra News: त्योह...