Bijnor News: दीपावली पर जल संरक्षण का ग्रामीणों ने लिया संकल्प
बिजनौर, नवम्बर 9 -- Bijnor News: दीपावली के पर्व पर उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की पहल पर 'मेरा गांव, मेरा जल' संकल्प कार्यक्रम में जल संरक्षण की शपथ ली। इसके तहत ग्रामीणों ने सामुदायिक रंगोली बनाई और दीप प्रज्ज्वलित कर पानी की हर बूंद बचाने का संदेश दिया। दीपावली के पर्व को सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) ने गांवों में जल संरक्षण अभियान चलाया। अभियान के तहत शरीफपुर, बिसात सहित जिले के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने सामुदायिक रंगोलियां बनाईं। इन रंगोलियों की थीम स्वच्छ पेयजल और जल संरक्षण रखी गई। रंगों के माध्यम से पानी बचाने, प्राकृतिक जल स्रोतों को संरक्षित रखने और स्वच्छ पानी के महत्व को दर्शाया गया। ग्रामीणों ने इस गतिविधि में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
दीपावली पर जल संरक्षण का संदेश दीप जलाकर लिया पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.