Bijnor News: दीक्षारंभ समारोह में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल विभाग की दी जानकारी
बिजनौर, जुलाई 30 -- Bijnor News: रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को नवप्रवेशित छात्राओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का तीसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्राचार्या प्रो. पारुल त्यागी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू अरोड़ा ने पीपीटी के माध्यम से छात्राओं को विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न खेलों को बढ़ावा दिया जाता है, यहां कि पूर्व छात्राएं पुलिस, शिक्षा एवं अन्य सरकारी और निजी संस्थानों में सेवाएं दे रही हैं तथा छात्राएं जिला, मंडल और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डॉ. सीमा चौधरी ने खेलों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए विभाग की गतिविधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.