बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: बिजनौर। बिजनौर में ऑल दिव्यांग सेवा संगठन के बैनर तले सैकड़ों दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दिव्यांग पेंशन बढ़ाने, रोजगार, आवास, अंत्योदय राशन कार्ड, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...