Bijnor News: दिवंगत शिक्षक ब्रह्मपाल के परिजनों को सौंपी 6.31 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: चांदपुर। गुरूवार को चांदपुर उपजिलाधिकारी नितिन तेवतिया एवं जलीलपुर ब्लॉक बीईओ गजेंद्र सिंह की उपस्थिति में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के सहयोग से एकत्रित की गई लगभग 6 लाख 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिवंगत शिक्षामित्र ब्रह्मपाल सिंह के परिजनों को सौंप दी गई। शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह ने बताया कि ब्रह्मपाल सिंह का विगत फरवरी माह में निधन हो गया था। उनके परिवार में वृद्ध एवं असहाय माता-पिता, पत्नी, दो बच्चे, एक बहन तथा एक बीमार भाई हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों ने समन्वित प्रयास करते हुए सहयोग राशि एकत्रित की, जिसे अधिकारियों की मौजूदगी में उनके आश्रितों को सौंपा गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.