बिजनौर, अक्टूबर 12 -- नासिर चौधरी को दिल्ली जाने से रोका Bijnor News: कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर दिल्ली में पार्टी कार्यालय से संसद तक आयोजित होने वाले मार्च में शामिल होने जा रहे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव नासिर चौधरी को एक बार फिर पुलिस द्वारा दिल्ली जाने से रोका गया। बताया गया कि उन्हें आधी रात के दौरान ही नजरबंद कर दिया गया, जिसके चलते उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम प्रभावित हुआ। गौरतलब है कि इससे पहले भी करीब तीन दिन पूर्व नासिर चौधरी को हाउस अरेस्ट किया गया था। दोबारा नजरबंदी की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है। यह भी पढ़ें- Shamli News: शामली से दिल्ली विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेसी राहुल गांधी के समर्थन में बयान राहुल गांधी के समर्थन में नासिर चौधरी ने कहा क...