बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: चंदक। बार-बार गुलदार दिखायी देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। गांव दौलतपुर निवासी रामकुमार के शूकर फार्म पर गुलदार दिखायी देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शूकर फार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार कैद हो गया। कई बार गुलदार दिखायी देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। यह शूकर फार्म बिजनौर-हरिद्वार मार्ग से मात्र सौ मीटर की दूरी पर है। मार्ग पर कांवड़ियों का आवागमन है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...