बिजनौर, सितम्बर 10 -- Bijnor News: जिले में दिन के समय धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। शाम को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। गुरूवार को दिन में धूप निकलने से गर्मी व उमस बढ़ी रही। शाम को अचानक काले बादल घिर आए और बारिश हुई। बारिश होने के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। नगीना स्थित मौसम वेधशाला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: तेज धूप से गर्मी का अहसास, उमस ने छुड़ाए पसीने, आज बारिश के आसार नगीना मौसम विभाग के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो उमस बना रह सकती है।

हिंदी हिन्दु...