Bijnor News: दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: हल्दौर कस्बे स्थित सीडी इंटर कॉलेज के मैदान में एक बाइक सवार युवक की पांच युवकों द्वारा फिल्मी अंदाज में की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में वीडियो में दिख रहे दो युवकों को भी हिरासत में लिया था।जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो करीब आठ दिन पुराना है। वीडियो में कुछ युवक एक बाइक सवार को घेरकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस ने तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.