Bijnor News: दावत से लौट रहे युवक पर हमला, सात पर मुकदमा
बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: धामपुर। ग्राम रामठेरा में जन्मदिन समारोह से लौट रहे युवक पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम रामठेरा निवासी कार्तिक राजपूत पुत्र नृपेंद्र सिंह की तहरीर के अनुसार उनके ताऊ देवराज सिंह उर्फ सोनू देर रात पड़ोसी के यहां आयोजित जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। आरोप है कि ओमप्रकाश, रोहित, सोहित, अंकित, कावेन्द्र, भूपेन्द्र और ऊषा ने उन्हें घर के अंदर खींच लिया। लोहे की सरिया व डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान उनके साथ मौजूद भतीजी के कपड़े फाड़कर उसके साथ अभद्रता करने का भी प्रयास किया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सातों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.