Bijnor News: दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारियों को किया सम्मानित
बिजनौर, जुलाई 3 -- Bijnor News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड, जिला बिजनौर के तत्वावधान में दानवीर भामाशाह जयंती के अंतर्गत चल रहे वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह के तहत तीन वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी महेंद्र धनोरिया, दिनेश चंद्र अग्रवाल 'नवीन' एवं अशोक अग्रवाल (होंडा) को "दानवीर भामाशाह वरिष्ठ व्यापारी सम्मान" प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार गुरु शरण सिंह मोहन, व्यापारी नेता राकेश चौधरी, विनीत कौशिक एवं सचिन अग्रवाल ने तीनों व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। व्यापार और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.