बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: गांव हाफिजाबाद बिहारीपुर की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 जुलाई 2026 को बहापुर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी जितेंद्र कुमार के साथ हुई थी। पिता ने शादी में करीब 6 लाख रूपए खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, दो जेठ, जेठानी, सास और ननद दहेज की मांग को लेकर मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। 23 जुलाई को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 4 अक्टूबर को पति और अन्य ससुराल वाले चार पहिया वाहन से उसके मायके पहुंचे और वहां भी गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने व तलाक देने की धमकी दी। उधर थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी...