बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: शादी में लाखों रूपए खर्च करने सहित पर्याप्त दान-दहेज देने के बावजूद विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार पहिया वाहन और एक लाख रूपए नकद की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे पहने हुए कपड़ों में ही घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादपुर निवासी मानसी की शादी 19 अप्रैल 2026 को यशपाल सिंह निवासी दिल्ली के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। मानसी के अनुसार, उसके पिता ने शादी में काफी दान-दहेज दिया था। करीब 15 लाख रूपए भी खर्च किए थे। इसके बावजूद पति यशपाल सिंह, ससुर प्रमोद कुमार, सास पिंकी, ननद रानी और अन्य ससुराल वाले श...