Bijnor News: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला
बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: कोतवाली देहात कस्बे के मोहल्ला शेखान निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जलालाबाद निवासी अजहर शाह पुत्र सलाउद्दीन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहे। विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पति पर तीन तलाक देने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना अध्यक्ष सुनील सहरावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.