Bijnor News: दहशत: चांदपुर-पैजनियां कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों को दिखा गुलदार
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: चांदपुर-पैजनियां कांवड़ मार्ग पर तहसील के गांव करनपुर गामड़ी के पास कांवड़ियों के जत्थे को सड़क पार करते समय गुलदार दिखाई देने से दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन गुलदार का कोई सुराग नहीं लग सका।चांदपुर-पैजनियां कांवड़ मार्ग पर तहसील क्षेत्र के गांव करनपुर गामड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर करीब दो बजे कांवड़ियों के एक जत्थे को सड़क पार करते समय गुलदार दिखाई दिया। अचानक गुलदार नजर आने से कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।कांवड़ियों ने इसकी सूचना पेट्रोल पंप संचालक विशाल शर्मा को दी। विशाल शर्मा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.