बिजनौर, जुलाई 3 -- Bijnor News: कॉर्बेट से सटे कालागढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात एक उत्पाती हाथी केंद्रीय कॉलोनी में घुस आया और घंटों उत्पात मचाया। हाथी ने वन विभाग की दो विभागीय बाइक समेत तीन बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं हाथी ने एक मकान के आंगन में घुसकर चारपाई से बिस्तर खींच लिया, जिससे उसपर सो रहा डेढ़ वर्षीय मासूम नीचे गिरकर चोटिल हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लगातार हो रही घटनाओं से कॉलोनी और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने इन इलाकों में गश्त बढ़ाने की बात कही है。

हाथी का फिर से आना जानकारी के अनुसार कालागढ़ की केंद्रीय कालोनी में गुरुवार रात हाथी के घुसने की सूचना पर रेंजर एनके रुवाली के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्म...