बिजनौर, नवम्बर 6 -- Bijnor News: बिजनौर। चंदक क्षेत्र के गांव दौलतपुर में गुरुवार देर रात एक गुलदार किसान के घर में घुस आया। घर में रखी बाल्टी से पानी पीते गुलदार की तस्वीर मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घर में उस समय परिजन भी मौजूद थे। गनीमत रही कि गुलदार ने किसी पर हमला नहीं किया। परिजनों के शोर मचाने पर वह खेतों की ओर भाग निकला। आबादी के बीच घर में गुलदार की दस्तक से परिवार के साथ ही ग्रामीणों में भी दहशत है। चंदक कस्बे के निकटवर्ती गांव दौलतपुर निवासी किसान राजपाल उर्फ राजे पुत्र स्वरूप सिंह का मकान खेतों के पास बना हुआ है। गुरुवार रात करीब 11 बजे उनके परिवार का सदस्य वर्धन घर में मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान उसकी नजर घर में घुसे गुलदार पर पड़ी। गुलदार घर में रखी बाल्टी से पानी पी रहा था। यह नजारा दे...