Bijnor News: दलित महिला से छेड़छाड़ का आरोप, दो पर मुकदमा
बिजनौर, अक्टूबर 6 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला ने गांव के ही दो युवकों पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के दोनों युवक अक्सर उसके आने-जाने के दौरान उस पर अश्लील फब्तियां कसते थे। आरोप है कि दो दिन पहले दोनों युवकों ने उसे अकेला देखकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उसके साथ छेड़छाड़ की।महिला ने दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.