बिजनौर, जुलाई 27 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव दरबाड़ा में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से जलापूर्ति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने टंकी के ऑपरेटर पर केवल एक मोहल्ले में पानी की आपूर्ति करने और अन्य चार मोहल्लों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। चांदपुर के गांव दरबाड़ा के ग्रामीणों ने पानी की टंकी के ऑपरेटर पर पक्षपातपूर्ण तरीके से जलापूर्ति करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जिसके संचालन के लिए ऑपरेटर की नियुक्ति की गई थी।ग्रामीणों का आरोप है कि ऑपरेटर केवल एक मोहल्ले में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति कर रहा है, जबकि गांव के अन्य ...