Bijnor News: दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज की दीवार भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टला
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: नगर के दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में शनिवार को एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई छात्र या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।बतादें कि लगभग दो सप्ताह पहले भी चाहरदीवारी का एक बड़ा हिस्सा भारी बारिश के चलते भरभरा कर गिर चुका है। शनिवार को एक बार फिर अचानक दीवार का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।लोगों ने बारिश के कारण अन्य जर्जर हिस्सों को लेकर भी चिंता जताई है। कॉलेज प्रबंधन से क्षतिग्रस्त हिस्से की सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की गई है।बताया जाता है कि सम्बंधित दीवार पर मंदिर व विद्यालय के बीच एक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।आरोप है कि प्रबंध तंत्र विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.