Bijnor News: थाने के पास युवक पर लाठी-डंडों से हमला
बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के ग्राम अलादीनपुर निवासी उबैद हसन पर थाने के नजदीक तीन युवकों द्वारा लाठी-डंडों से कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व युवक के साथ घटना हुई थी और उसने उसी दिन थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, पीड़ित पर फैसले का दबाव बनाए जाने का भी आरोप है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग थाने में आए हुए हैं और आपस में बातचीत चल रही है। अगर मामला निबटता है तो ठीक है वरना दोनों का चालान कर दिया जाएगा। किस बात को लेकर झगड़ा हुआ इसे कोई भी पक्ष बताने को तैयार नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.