Bijnor News: तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: जिले में मंगलवार को सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर तक तेज हवा के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। करीब 65.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- लगातार बारिश से जगह-जगह जलभरावमौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 65.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मंगलवार की सुबह बारिश शुरू होने से पहले तेज हवाएं चलीं, जिससे आसमान में छाए काले बादलों ने कुछ ही देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.